भाजपा सरकार किसानों को सिर्फ अत्याचार दे रही है।

भाजपा सरकार किसानों को सिर्फ अत्याचार दे रही है। उक्त कथन पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य कमलेश्वर पटेल ने विशाल जनसभा को सीधी कलेक्ट्रेट परिसर में संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि माननीय कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री रहते हुए कांग्रेस सरकार ने किसानों के बिजली बिल माफ किए, 2-2 लाख रुपये तक का कर्ज़ माफ किया, फसलों पर एमएसपी दी और कई किसान कल्याणकारी योजनाएँ शुरू कीं।

लेकिन आज की भाजपा सरकार किसानों को सिर्फ अत्याचार दे रही है।
लेकिन इस अत्याचार के ख़िलाफ़ मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी किसान भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती से खड़े हैं। जब तक किसान भाइयों को न्याय नहीं मिलता, यह लड़ाई जारी रहेगी।

आज सीधी में सरकार की उदासीनता और प्रकृति की भारी वर्षा से पीड़ित किसानों की समस्याओं को लेकर विशाल किसान न्याय आंदोलन में किसानों के साथ भागीदारी की।
भाजपा सरकार से किसान भाइयों की ओर से मुख्य मांगे इस प्रकार हैं :
1. साइक्लोन ‘मोंथा’ से प्रभावित सभी क्षेत्रों में तत्काल विस्तृत सर्वे कर प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवज़ा और राहत राशि प्रदान की जाए।
2. जिन किसानों पर कर्ज़ का बोझ है, उनके ऋण पर तत्काल मोराटोरियम लगाया जाए ताकि वे पुनः खेती आरंभ कर सकें।
3. प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता के साथ खाद, बीज और कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जाएँ।
4. केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज की घोषणा कराई जाए ताकि प्रदेश के किसानों को शीघ्र आर्थिक सहायता मिले।
5. किसानों पर मनमाने एवं अत्यधिक बिजली बिलों की वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए और नियमित, पारदर्शी बिल प्रणाली लागू की जाए।
6. राज्य सरकार स्वयं न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसलों की खरीद सुनिश्चित करे; किसानों की उपज FCI द्वारा न खरीदी जाए।
7. आवारा पशुओं से फसलों को बचाने हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित की जाए।
8. भूमिहीन किसानों का विधिवत सर्वे कर उन्हें भी सरकारी योजनाओं एवं फसल मुआवज़े में शामिल किया जाए।
अगर किसान भाइयों की ये मांगें नहीं मानी गईं, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक किसानों की लड़ाई जारी रखेगी। इस विशाल जनसभा में जिले भर के किसान शामिल हुए एवं देर रात तक धरना प्रदर्शन में बैठे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial